मेरठ मेट्रो के आठ स्टेशनों पर दुकान खोलने का मौका, टेंडर प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे लगा सकते हैं बोली
मेरठ में परतापुर से मोदीपुरम तक 8 स्टेशनों पर कॉमर्शियल स्थानों के लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। इससे यात्री सुविधाओं में सुधार और नमो भारत कॉरिडोर की व्यावसायिक क्षमता का विस्तार होगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीईआरटीसी) ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर आठ वाणिज्यिक स्पेस के लिए टेंडर निकाले हैं। कंपनी ने परतापुर से मोदीपुरम तक 8 स्टेशनों पर कॉमर्शियल स्थानों की लाइसेंसिंग के लिए निविदा आमंत्रित की हैं। यह पहल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्टेशन परिसरों को जीवंत वाणिज्यिक हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखती है।
किन स्टेशनों पर खुलेगा वाणिज्यिक स्पेस? इस निविदा के दायरे में आने वाले 8 स्टेशन परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, भैंसाली, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम हैं। इन सभी स्टेशनों पर कुल 13 अलग-अलग स्थानों को वाणिज्यिक उपयोग के लिए चिन्हित किया गया है।