विश्वसनीय खोज: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले

मिलियन तेल-गैस भंडार मिला, जो भारत की अर्थव्यवस्था को बुनियादी ऊर्जा सुरक्षा प्रदान कर सकता है

रांची/डेस्क: कभी सुना था की कलकत्ता (कोलकाता) तेल के महासागर पर बसा हुआ है. यह बात तो उस समय सच साबित नहीं हुई, लेकिन अब लग रहा है कि यह बात सच हो रही है. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में, कोलकाता से 50 किलोमीटर दूर स्थित अशोकनगर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार मिला है. अशोकनगर में ओएनजीसी (ONGC) द्वारा खोजा गया यह ऑयल फील्ड भारत के लिए कारू का खजाना साबित हो सकता है. क्योंकि अनुमान है कि यहां पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का 240 मिलियन का विशाल भंडार है. यह न सिर्फ भारत की ऊर्जा की बड़ी आवश्यकता को पूरा कर सकता है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा संबल भी प्रदान कर सकता है.   'अशोकनगर ऑयल फील्ड' से ओएनजीसी शीघ्र ही कमर्शियल उत्पादन शुरू होने जा रहा है. अभी तक जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार यहां से निकलने वाला तेल 'हाई-ग्रेड लाइट स्वीट क्रूड' है, जो रिफाइनिंग के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है. विशेषज्ञों द्वारा इस पूरे ऑयल रिज़र्व की एक अनुमानित वैल्यू भी निकाली गयी है, जो लगभग ₹45,000 करोड़ है.