झारखंड में स्वास्थ्य सेवा के पतन की जांच: भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को आलोचना की
रांची/डेस्क: एम्बुलेंस व्यवस्था को लेकर भाजपा ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि आज झारखंड की जनता दूरबीन लेकर एम्बुलेंस खोजने को मजबूर है, लेकिन हालत ऐसी हो चुकी है कि मरीजों को कभी चारपाई पर तो कभी परिजनों के कंधों पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के पतन की तस्वीर है.
अजय साह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से 206 एम्बुलेंस खरीदी थीं, जबकि फरवरी 2026 में 80 करोड़ रुपये की लागत से 237 नई एम्बुलेंस खरीदने का टेंडर जारी किया गया. पुराने आंकड़ों को जोड़ें तो राज्य में 500 से अधिक एम्बुलेंस उपलब्ध होनी चाहिए, यानी औसतन हर जिले में 20 से ज्यादा एम्बुलेंस. ऐसे में सवाल केवल भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की जनता पूछ रही है—आख़िर ये एम्बुलेंस हैं कहाँ?