वाराणसी में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के साथ ग
वाराणसी में तेज आंधी और बारिश ने मौसम को बदल दिया; गर्मी से राहत मिली, बिजली व्यवस्था ठप, जलभराव भी हुआ
वाराणसी में मौसम ने करवट ले लिया है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं गर्मी से लोगों को राहत मिला। हालांकि इस दौरान कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप रही। वहीं बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर सड़क पर जलभराव हो गया। वहीं शहर के प्रमुख घाटों और सड़कों पर लोगों ने ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी का आनंद लिया।