मुरैना जिले में उदयपुर एक्स्प्रेस में अफवाह की वजह से चार यात्रियों की मृत्यु हुई

अफवाह में घबरा कर 4 की मौत

LIVE

मुरैना जिले में उदयपुर एक्स्प्रेस में अफवाह की वजह से चार यात्रियों की मृत्यु हुई

गहरी अफवाह और रेलवे सिक्योरिटी के दोष पर मधुमरैना में एक त्रासदी: चार परिवारजात लोग गलत भयानक घटना की अफवाहों ने अपनी जानें गँनाईं

मुरैना जिले में उदयपुर एक्स्प्रेस में अफवाह की वजह से चार यात्रियों की मृत्यु हुई

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अफवाह ने कुछ ही मिनटों में चार परिवारों की जिंदगी बदल दी। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल ब्लास्ट की खबर फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने की कोशिश में ट्रेन से नीचे उतरे कुछ यात्री दूसरी पटरी पर पहुंच गए, जहां तेज रफ्तार से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। रविवार शाम हुए इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना ने रेलवे सुरक्षा और अफवाहों के खतरनाक असर को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मां-बेटे समेत चार लोगों की गई जान

हादसे में आगरा निवासी आफरीन और उनका चार वर्षीय बेटा असद, मेरठ निवासी कंचन सिंह तथा उत्तर प्रदेश के रुनकता की रहने वाली शकुंतला सिंह की मौत हो गई। सभी यात्री उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

एक अफवाह और मच गई भगदड़

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच अचानक रुक गई थी। ट्रेन में किसी यात्री ने अलार्म चेन पुलिंग कर दी थी। इसी दौरान एक कोच में मोबाइल फटने या आग लगने जैसी अफवाह फैल गई। देखते ही देखते यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग बिना स्थिति की पुष्टि किए ट्रेन से उतरने लगे।

दूसरी पटरी पर इंतजार कर रही थी मौत

घबराहट में नीचे उतरे कुछ यात्री अप लाइन की ओर चले गए। इसी दौरान फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस तेज रफ्तार से वहां से गुजर रही थी। ट्रैक पर मौजूद यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और चार लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Live Updates

10:36 AM15 जून 2026

जांच में जुटी रेलवे और पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। मुरैना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि चेन पुलिंग किसने की और मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह कैसे फैली।

10:29 AM15 जून 2026

महिला यात्री ने सुनाई पूरी घटना

ट्रेन में मौजूद एक महिला यात्री ने बताया कि अचानक लोगों ने आग लगने की बात कहना शुरू कर दिया। इसके बाद कई यात्री ट्रेन से उतरकर दूसरी तरफ जाने लगे। इसी दौरान सामने से पातालकोट एक्सप्रेस आ गई। महिला के अनुसार हादसे में एक परिवार भी प्रभावित हुआ, जिसमें पति-पत्नी और उनके बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।

10:26 AM15 जून 2026

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह हादसा बताता है कि रेलवे ट्रैक पर उतरना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यात्रियों ने बिना किसी आधिकारिक सूचना के अफवाह पर भरोसा किया और इसी जल्दबाजी ने चार जिंदगियां छीन लीं। अब रेलवे पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

प्रमुख खबरें