पश्चिम बंगाल में करारी राजनीतिक हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं में असंतोष के संकेत उभर कर सामने आने लगे हैं। एक तरफ कई नेता खुद पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं तो टीएमसी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधायकों के निष्कासन की खबर भी आ रही है।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने दो विधायकों पर बड़ी कार्रवाई की है। टीएमसी ने संदीपान साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
इन दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। टीएमसी नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कड़ा फैसला लिया। पार्टी ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। अब ये दोनों नेता पार्टी का हिस्सा नहीं रहेंगे।