अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मेधावियों को ई स्कूटी की चाबी और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब प्रदेश में पढ़ने और पढ़ाने का माहौल है। यदि पढ़ने में रुचि रखेंगे तो प्रदेश के साथ देश की सरकार आपकी मदद करेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री यह बात सुनिश्चत करेंगे कि जो बच्चा जिस क्षेत्र में अच्छा करने का प्रयास करेगा उसी में उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को इस माहौल को लाभ उठाना चाहिए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आज मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश शिक्षा में भी पहले स्थान पर होगा।