अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1503 (बंगलूरू-भुवनेश्वर) में ईंधन कमी के कारण इमरजेंसी घोषित की गई। विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड कराया गया। रास्ते में ईंधन कम होने से तत्काल एटीसी को सूचित किया गया। लखनऊ में फुल इमरजेंसी घोषित की गई, सीआरपीएफ, एंबुलेंस, और अन्य सहायता दल तत्काल कार्रवाई में शामिल हुए।